August 21, 2026

यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य: मशीनें एयरलिफ्ट करने की तैयारी, 2024 में आई आपदा से हुआ था नुकसान

यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्यों को लेकर बड़ी मशीनों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत चिनूक हेलिकॉप्टर से ट्रायल लैंडिंग की योजना को लेकर अधिकारियों ने चीता हेलिकॉप्टर से यमुनोत्री धाम के निकट गरुड़ गंगा क्षेत्र में निर्माणाधीन हेलीपैड का मुआयना किया। दरअसल, जुलाई 2024 में यमुनोत्री धाम में आई आपदा के कारण भारी नुकसान हुआ था

वहां सुरक्षा कार्यों के नाम पर वर्षों से करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद धाम पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो पाया है। इससे पुरोहित समाज और जिला प्रशासन ने बड़ी मशीनों को उतार कर दीर्घकालिक योजना के तहत केदारनाथ की तर्ज पर सुरक्षा कार्य करने का निर्णय लिया है, लेकिन क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को मध्य नजर रखते हुए चारधाम यात्रा प्रशासन ने वायुसेना की मदद से बड़ी मशीनों को एयरलिफ्ट से यमुनोत्री धाम के निकट गरुड़ गंगा के पास हैलीपेड में करवाने को लेकर अभी चीता हैलीकॉप्टर लैंडिंग ट्रायल आदि के रेकी के लिए यमुनोत्री धाम पहुंचा।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.