February 6, 2026

कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिन क्षेत्रों में कश्मीरी छात्र रहते हैं, वहां पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय बरतने के निर्देश एसएसपी ने दिए हैं।

सोशल मीडिया पर चल रही छात्रों के खिलाफ बयानबाजी को लेकर पुलिस ने यह कदम उठाए हैं। इसके अलावा खुफिया तंत्र को सक्रिय करते हुए सोशल मीडिया की निगरानी भी की जा रही है। ताकि, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। बता दें कि देहरादून के शिक्षण संस्थानों में बड़ी संख्या में कश्मीर मूल के छात्र पढ़ते हैं।

इनके आसपास ही छात्र होस्टल और किराये के मकानों में रहते हैं। वर्ष 2019 में पुलवामा हमले के बाद भी कुछ लोगों ने इन इलाकों में जाकर हंगामा और प्रदर्शन किया था। उस वक्त भी पुलिस ने इन असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की थी

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.