June 24, 2026

स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी को 106वीं जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन,

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की 106वीं जयंती के अवसर पर घण्टाघर के निकट एमडीडीए काॅम्पलेक्स स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्मरण किया।

हिमालय पुत्र, अविभाजित उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा जी की 106वीं जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। श्रद्धासुमन अर्पण कार्यक्रम का आयोजन स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा स्मृति समिति उत्तराखंड द्वारा किया गया था।

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी ने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए। उनका जीवन बहुत संघर्षमय था, लेकिन वे हिमालय की तरह अडिग थे। उनका पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास का एक स्पष्ट विज़न और चिंतन था। उन्हें अपनी संस्कृति और सभ्यता से गहरा लगाव था। विलक्षण प्रतिभा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर उन्होंने भारतीय राजनीति में एक विशिष्ट पहचान बनाई।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा जी , स्वतंत्रता संग्राम हो या आजादी के बाद देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने जैसे ,हर मोर्चे पर अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में अपना नाम दर्ज कराया। उन्होंने विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले पहाड़ी क्षेत्रों के विकास को एक नई दिशा दी।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती सविता कपूर, मेयर सौरभ थपलियाल भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, राज्य मंत्री स्तर सुभाष बर्तवाल, पार्षद रोहन चंदेल, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी विवेकानंद खंडूड़ी, रविन्द्र जुगरान, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य सुमेर रवि, महानगर मंत्री- विजय थपलियाल,अशोक वर्मा, पत्रकार ब्रह्मदत्त शर्मा, मयंक खंडूड़ी, पूनम शर्मा- मण्डल अध्यक्ष डालनवाला, विशाल गुप्ता- प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, श्याम अग्रवाल- राज्यमंत्री , डा. बबीता सहरोत्रा- पूर्व पार्षद, भाजपा कार्यकर्ताओं, स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा स्मृति समिति उत्तराखंड के सदस्यों और स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा जी के अनुयायियों ने भी स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.