June 24, 2026

सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे तीन नए न्यायाधीश:30 मई को होगी शपथ,

Delhi , 29 May 2025,

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी मिल गई है। यह नियुक्तियां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कॉलेजियम की सिफारिशों को मंजूरी दिए जाने के बाद हुई हैं। न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया, न्यायमूर्ति विजय विष्णोई और न्यायमूर्ति ए.एस. चंदुरकर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश बनाए गए हैं। तीनों न्यायाधीशों को शुक्रवार 30 मई सुबह भारत के मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।

न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया, वर्तमान में कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं, और मूल रूप से गुजरात हाईकोर्ट से हैं। वहीं न्यायमूर्ति विजय विष्णोई, गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं, और राजस्थान हाईकोर्ट से जुड़े रहे हैं। न्यायमूर्ति ए.एस. चंदुरकर, बॉम्बे हाईकोर्ट में वर्तमान में कार्यरत हैं।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर जानकारी दी है कि ,यह नियुक्तियों की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा 26 मई को शुरू की गई थी। इन तीन नई नियुक्तियों के साथ ही सुप्रीम कोर्ट की स्वीकृत अधिकतम संख्या 34 जजों की हो गई है।

वहीं उच्च न्यायालयों में बदलाव किया गया है।कॉलेजियम ने पांच नए हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम प्रस्तावित किए हैं। और चार अन्य का तबादला किया है। इसके अलावा, प्रशासनिक जरूरतों और व्यक्तिगत आग्रहों को ध्यान में रखते हुए 22 जजों का स्थानांतरण भी किया गया है।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.