December 21, 2025

विपक्षी सांसदों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा कराने के मुद्दे पर संसद में किया हंगामा:सदन गुरुवार सुबह तक स्थगित

Delhi, 23 July 2025,

Monsoon session third day, संसद के मानसून सत्र में बुधवार को सदन की कार्यवाही के शुरू होते ही विपक्षी दलों के सांसदों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर पर चर्चा कराने के मुद्दे पर नारेबाजी और हंगामा करने लगे। लेकिन इसकी अनुमति न मिलने पर विपक्ष के सांसद नारेबाजी करते हुए अपनी सीटों से उठकर आगे आ गए। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

लोकसभा की कार्यवाही दोबारा 12 बजे शुरू हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडावरिया ने सदन मे ‘राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक, 2025 और ‘राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक, 2025 लोकसभा में प्रस्तुत किया। मंत्री मनसुख मंडावरिया खेल विधेयक पर वक्तव्य दे रहे थे , विपक्षी दल के सांसदों ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्षी दलों के भारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

जब दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे जैसे ही शुरू हुई। तब भी सदन में विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी और हंगामा जारी रखा। विपक्ष के द्वारा दोनों सदनों को बार-बार बाधित किए जाने के कारण, लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई।

*विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने आज भी बिहार में विशेष गहन संशोधन (SIR) मुद्दे पर संसद में विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद विपक्षी की नारेबाजी के बीच कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित करना पड़ा।

* सीपीआई सांसद पी.संदोष कुमार ने बिहार में मतदाता सूची की एसआईआर पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया है।

*राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तत्काल मामले पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

*आप सांसद संजय सिंह ने नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया है। और दिल्ली में जबरन बेदखली से उत्पन्न गंभीर मानवीय संकट पर चर्चा की मांग की है।

*आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर राज्यसभा नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “…वे जवाहरलाल नेहरू द्वारा लिखित पुस्तक ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ को खारिज करते हैं और विश्वविद्यालयों में हमारे इतिहास के प्रोफेसरों द्वारा कही गई बातों को भी खारिज करते हैं। आरएसएस का इतिहास देश के इतिहास से अलग है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.