July 12, 2026

सड़क किनारे पैदल चल रहे युवक को पीछे से आई अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर, उछलकर कई फीट दूर गिरा

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर इलाके में तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे एक युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक हवा में उछलकर कई फीट दूर जा गिरा।

पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें टक्कर के बाद युवक को सड़क पर गिरते दिखाई दे रहा है। फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश है।

घायल युवक रामपुर का निवासी बताया जा रहा है। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.