हेमकुंड साहिब के कपाट बंद, रिकॉर्ड 3.78 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।
उत्तराखंड में स्थित सिख समुदाय के प्रसिद्ध धाम श्री हेमकुंड साहिब के आज दोपहर 2 बजे कपाट बंद होने जा रहे हैं। चारधाम यात्रा के साथ हर वर्ष हेमकुंड साहिब की यात्रा भी शुरू होती है, जिसमें देश-विदेश से लाखों सिख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।इस वर्ष की यात्रा ऐतिहासिक रही है। अब तक 3.78 लाख से अधिक श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं, जो एक बड़ा रिकॉर्ड है। इस उपलब्धि पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विश्वजीत नेगी ने राज्य सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा देना है। इस साल तीर्थयात्रियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। अगर 5 करोड़ की व्यवस्था की गई और 10 करोड़ श्रद्धालु आ जाएं तो अव्यवस्था स्वाभाविक है, फिर भी सरकार ने सुंदर ढंग से प्रबंधन किया और किसी भी यात्री को असुविधा नहीं होने दी। आज कपाट बंद होने के मौके पर बड़ी संख्या में सिख संगत मौजूद है।
विश्वजीत नेगी, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा।
