July 12, 2026

रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 5 गुना तक टैरिफ़ लगा सकता है अमेरिका,

Delhi 08 January 2026,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपने एक ऐसे बिल को मंजूरी दी है, जो रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 5 गुना तक टैरिफ़ लगा सकता है। इस बिल का मकसद रूस से सस्ता तेल खरीदने वाले देशों को तेल खरीदने से रोकना है। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने बुधवार को कहा कि यह कानून चीन, ब्राज़ील जैसे देशों को रूस से सस्ता तेल खरीदने पर रोक लगाने का काम करेगा। ग्राहम ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आज राष्ट्रपति ट्रंप के साथ विभिन्न मुद्दों पर हुई एक बहुत ही सार्थक बैठक के बाद, उन्होंने रूस प्रतिबंध विधेयक को हरी झंडी दे दी है।इस पर मैं सीनेटर ब्लूमेंथल और कई अन्य लोगों के साथ महीनों से काम कर रहा था। उन्होंने कहा, “यह बिल ऐसे समय में आ रहा है जब यूक्रेन शांति के लिए रियायतें दे रहा है लेकिन पुतिन सिर्फ़ बातें कर रहे हैं और निर्दोषों को मारना जारी रखे हुए हैं। यह बिल राष्ट्रपति ट्रंप को उन देशों को दंडित करने की अनुमति देगा, जो सस्ता रूसी तेल खरीदते हैं और पुतिन की ‘वॉर मशीन’ को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि, “यह बिल राष्ट्रपति ट्रंप को चीन, ब्राज़ील जैसे देशों के ख़िलाफ़ जबरदस्त दबाव बनाने की शक्ति देगा ताकि उन्हें सस्ते रूसी तेल की खरीद बंद करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके, जो यूक्रेन के ख़िलाफ़ पुतिन के ख़ूनख़राबे के लिए धन मुहैया करवाता है।

सीनेटर ग्राहम को उम्मीद है कि इस बिल पर जल्द से जल्द अगले सप्ताह के दौरान मतदान हो जाएगा। इस बिल में रूसी तेल की खरीद और दोबारा बिक्री पर 5 गुना टैरिफ़ लगाने का प्रस्ताव है। सीनेट की विदेश संबंध समिति के लगभग हर सदस्य ने इसे को-स्पॉन्सर करते हुए इसका समर्थन किया है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.