Recent Posts

August 16, 2026

देहरादून: अपराध बढ़ने के बीच उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल

देहरादून में एक के बाद एक 5 हत्याओं के बाद पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खडे हो रहे थे।देहरादून में आज ही सुबह सिल्वर सिटी कंपलेक्स में युवक की गोली मार हत्या जैसी घटनाओं से अपराध की बढ़ती प्रवृत्ति ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। उत्तराखंड राज्य सरकार ने इसी क्रम में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जनहित, रिक्तियां एवम् विभागीय पदोन्नति के आधार पर कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इन तबादलों का उद्देश्य कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करना और अपराध पर अंकुश लगाना बताया जा रहा है।

 देहरादून एसएसपी श्री अजय सिंह को पद से हटाकर एसटीएफ का एसएसपी बनाया है। जबकि हरिद्वार के कप्तान प्रमेंद्र डोभाल को देहरादून का कप्तान बनाया गया है। डोभाल की जगह नवनीत भुल्लर अब हरिद्वार के एसएसपी होंगे। नवनीत भुल्लर अबतक एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी देख रहे थे। शेष स्थानांतरण की सूची निम्नलिखित हैं।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.