तेहरान में सत्ता बदलना दुनिया के लिए बेहतर साबित हो सकता है: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Delhi, 14 February 2026,
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अली खामेनेई शासन को लेकर एक बार फिर खुली चेतावनी दी हैं। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान में सत्ता परिवर्तन होता है तो यह अब तक की सबसे अच्छी बात होगी। नॉर्थ कैरोलाइना के फोर्ट ब्रैग में अमेरिकी सैनिकों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि तेहरान में सत्ता बदलना दुनिया के लिए बेहतर साबित हो सकता है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के इस्लामिक खामेनेई शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका दशकों से सिर्फ बातें ही सुन रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, खामेनेई शासन “48 साल से वे सिर्फ बात, बात और बात कर रहे हैं। इसी दौरान हमने बहुत लोगों की जान गंवाई है। हालांकि ट्रंप ने यह नहीं बताया कि ईरान की मौजूदा सत्ता के बाद कौन नेतृत्व संभालेगा. सवालों के जवाब में उन्होंने सिर्फ इतना कहा, “वहां लोग मौजूद हैं।
यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड की तैनाती: यह दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक एयरक्राफ्ट कैरियर है. इसमें 100 से ज्यादा लड़ाकू विमान, हजारों सैनिक और एस्कॉर्ट जहाज होते हैं. पहले यह, यह कैरेबियन सागर में था। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी से जुड़े ऑपरेशन में शामिल था।अब इसे मिडिल ईस्ट भेजा जा रहा है। अप्रैल अंत या मई तक यह घर (नॉरफोक, वर्जीनिया) नहीं लौटेगा। क्रू के लिए लंबी तैनाती और मेंटेनेंस में देरी होगी. पहले की रिपोर्ट: वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कहा था कि यूएसएस जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश वर्जीनिया तट पर ट्रेनिंग कर रहा है , को भेजा जा सकता है। लेकिन अब फोर्ड को चुना गया। यूएसएस अब्राहम लिंकन कैरियर और कई अन्य जहाज पहले से मिडिल ईस्ट में तैनात हैं।
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एना केली ने कहा कि ईरान को लेकर सभी विकल्प खुले हैं. फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर लिया जाएगा। पेंटागन ने फिलहाल इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। ट्रंप पहले भी चेतावनी दे चुके हैं कि अगर कूटनीतिक समाधान नहीं निकला तो विकल्प काफी दर्दनाक हो सकता है।
पहलवी ने पूरे देश में छतों पर विरोध प्रदर्शन की अपील:-
यूएसएस में रहने वाले रेज़ा पहलवी, जो 1979 की इस्लामिक क्रांति में हटाए गए शाह के बेटे हैं, ने ईरानियों से धार्मिक व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज़ करने की अपील की। X पर एक पोस्ट में, उन्होंने नागरिकों से अपने घरों और छतों से सरकार विरोधी नारे लगाने की अपील की। पहलवी ने लिखा, “ईरान में मेरे बहादुर देशवासियों,” उन्होंने कहा कि हाल की सभाओं और रात में होने वाले नारों से पता चलता है कि “इस्लामिक रिपब्लिक ईरान को वापस पाने की आपकी इच्छा को तोड़ने में नाकाम रहा है, यहाँ तक कि क्रूरता और हत्या के ज़रिए भी। पहलवी ने कहा कि 14 फरवरी को, जिसे “ग्लोबल डे ऑफ़ एक्शन” बताया गया है, विदेश में रहने वाले ईरानी देश के अंदर प्रदर्शनकारियों की आवाज़ को बुलंद करने और ज़्यादा इंटरनेशनल सपोर्ट मांगने के लिए सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने ईरान के लोगों को 14 और 15 फरवरी को रात 8:00 बजे अपनी छतों से नारे लगाकर सांकेतिक तौर पर शामिल होने के लिए इनवाइट किया। उन्होंने कहा, “अपनी मांगों के नारे लगाएं और अपनी एकता दिखाएं।
