Recent Posts

September 28, 2026

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव लोक निर्माण ने किया चारधाम यात्रा मार्गो का स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर शुक्रवार को सचिव लोक निर्माण डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत उत्तरकाशी – भटवाड़ी – हर्षिल – गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 में निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

 

 

सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय द्वारा बी.आर.ओ के अधिकारियों को आगामी चारधाम यात्रा से पूर्व 15 अप्रैल, 2026 तक राष्ट्रीय राजमार्ग सख्या – 34 को दुरूस्त किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा मार्ग से मलवा हटाने एवं सभी डेंजर / लैंडस्लाइड जोन में आवश्यकतानुसार कटिंग करते हुए चौडाई बढ़ाने तथा हॉट मिक्स करने के निर्देश दिए।

 

सचिव लोक निर्माण ने अधिकारियों को स्वाडी-गाड में निमार्णाधीन 85 मी० स्पान स्टील सेतु के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा यात्रा शुरू होने से पूर्व स्टील गर्डर सेतु का लॉचिंग, डैक स्लैब का कार्य एवं एप्रोच रोड का भी निर्माण कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर राज्य सरकार का संकल्प है कि चार धाम से संबंधित सभी कार्य तीव्र गति एवं प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं।

सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने मुखवा से धराली तक पैदल मार्ग एवं पैदल सेतु का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण में दौरान उन्होंने धराली क्षेत्र में घटित भीषण दैवीय आपदा के कारण क्षतिग्रस्त धराली स्थित पैदल सेतु के मरम्मत का कार्य प्रारम्भ न होने एवं धराली एवं हर्षिल के बीच दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग का पुनर्नि्माण का कार्य प्रारम्भ न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तय समय के अंदर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा तय समय पर निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

बी.आर.ओ एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आगामी चार धाम यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व ही राष्ट्रीय राजमार्ग के सम्बन्धित स्थलों पर हॉट मिक्स का कार्य करवाते हुए राइडिंग क्वालिटी मे सुधार सुनिश्चित किया जायेगा।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.