March 22, 2026

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरू मध्य को खोलने की ईरान को दी चेतावनी,

Delhi 20 March 2026,

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 23वां दिन है। अमेरिका इजरायल ईरान पर जमकर हमले कर रहे हैं। वहीं ईरान ने इजरायल के महत्वपूर्ण दक्षिणी शहर डिमोना को अपनी मिसाइलों से निशाना बनाया है।

इजरायल ने कहा कि यह मिसाइल हमला उस इलाके में किया गया है जहां देश का परमाणु संयंत्र स्थित है।इजरायल डिफेंस फोर्स ने इस बात की पुष्टि की है कि ईरान ने शनिवार को इजरायल के अराद डिमोना शहर पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया।

इस बीच अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 48 घंटों के भीतर बिना किसी शर्त के होर्मुज जलडमरू मध्य को पूरी तरह से खोलने की चेतावनी दी है। अमेरिका इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। उसके बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया। इसी रास्ते से दुनियाभर की कुल तेल सप्लाई का करीब 20-25 फीसदी तेल गुजरता है। स्ट्रेट ऑफ होर्मूज बंद होने की वजह से दुनियाभर में तेल संकट पैदा हो गया है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर होर्मुज जलडरमरूमध्य को खोलने का दवाब बना रहे हैं। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर वे 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोलते हैं, तो अमेरिका उनके कई बिजली संयंत्रों पर हमला करके उन्हें पूरी तरह बर्बाद कर देगा। ट्रंप ने कहा है कि इसकी शुरुआत ईरान के सबसे बड़े संयंत्र से होगी।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर किया पोस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर रविवार तड़के एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने ईरान से उस महत्वपूर्ण जलमार्ग को खोलने का आग्रह किया, जिसे अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर हमले उसके जवाबी हमलों के बाद से ईरानी सेना ने पूरी तरह से अवरुद्ध कर रखा है. ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा कि, “यदि ईरान इस समय से ठीक 48 घंटों के भीतर बिना किसी शर्त के होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है, तो संयुक्त राज्य अमेरिका उनके विभिन्न बिजली संयंत्रों पर हमला करके उन्हें नष्ट कर देगा, जिसकी शुरुआत सबसे बड़े संयंत्र से होगी! इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

22 देशों ने ईरान से स्वतंत्र नौवहन के सिद्धांत का पालन करने को कहा:

22 देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का हवाला देते हुए ईरान से स्वतंत्र नौवहन के सिद्धांत का पालन करने को कहा है। उन्होंने साफ कहा कि वे जलडमरूमध्य में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास में योगदान देने को तैयार हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होकर समाधान निकालने की अपील की गई है, ताकि ऊर्जा बाजार स्थिर रहें।

यह संयुक्त बयान ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, कनाडा, दक्षिण कोरिया, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड, चेकिया, रोमानिया, बहरीन और लिथुआनिया समेत 22 देशों ने जारी किया है। इन देशों ने ईरान की कार्रवाइयों को अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए खतरा बताया. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी द्वारा रणनीतिक भंडार जारी करने की सराहना की और आगे के कदम उठाने का वादा किया।

ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर अपने रुख में कुछ नरमी दिखाई:

ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य के संबंध में अपने रुख में कुछ नरमी दिखाई है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के प्रतिनिधि अली मौसवी ने स्पष्ट किया है कि यह जलमार्ग उन सभी जहाजों के लिए खुला रहेगा जो ‘ईरान के दुश्मनों’ जैसे अमेरिका और इजरायल से संबंधित नहीं हैं। यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी के तुरंत बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि 48 घंटे के भीतर जलमार्ग नहीं खुला, तो ईरान के पावर प्लांट्स को नष्ट कर दिया जाएगा। ईरान ने यह भी कहा है कि अन्य देशों के जहाज सुरक्षा के लिए तेहरान के साथ तालमेल बिठाकर इस जलमार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.