August 23, 2026

मोपिन फेस्टिवल की गोल्डन जुबली में शामिल हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में आयोजित मोपिन फेस्टिवल की गोल्डन जुबली समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को शुभकामनाएं दीं और स्थानीय जनजातीय परंपराओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होकर उत्सव का आनंद लिया।
मंत्री जोशी ने कहा कि मोपिन फेस्टिवल प्रकृति, कृषि, आस्था और सामूहिक एकता का प्रतीक है, जो देश की सांस्कृतिक विविधता और भाईचारे को मजबूत करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को भी इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.