July 8, 2026

देहरादून में जल जीवन मिशन ठेकेदारों का धरना, भुगतान न होने पर जल आपूर्ति ठप की चेतावनी

देहरादून में जल जीवन मिशन से जुड़े ठेकेदारों ने अपनी मांगों को लेकर इंदर रोड स्थित कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले करीब 200 ठेकेदारों ने देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी, चमोली और अल्मोड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति बाधित कर विरोध जताया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से भुगतान लंबित है, जिससे ठेकेदार मजदूरों को वेतन देने में भी असमर्थ हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान न होने पर पूरे प्रदेश में जल आपूर्ति ठप की जा सकती है।

धरने के बाद ठेकेदारों को सचिवालय में बुलाकर अधिकारियों से वार्ता हुई। अधिकारियों ने मांगों को उचित मानते हुए दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया और जल्द भुगतान करने की बात कही।

अमित अग्रवाल, अध्यक्ष देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन

 संजय सिंह, मुख्य अभियंता पेयजल निगम

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.