April 8, 2026

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की रिपोर्ट पर असम पुलिस पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पहुंची: तलाशी के बाद बरामद किए कुछ दस्तावेज,

Delhi, 07 April 2026,

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीते दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम के मुख्यमंत्री हिंमता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुइंया सरमा पर गंभीर आरोप लगाए थे। पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने और अत्यधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री हिंमता बिस्वा सरमा की पत्नी ने आरोपों को झूठा बताते हुए एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत के बाद असम पुलिस की टीम दिल्ली पुलिस के साथ आज मंगलवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली के निजामुद्दीन ईस्ट स्थित घर पहुंची। पवन खेड़ा की गैरमौजूदगी में घर की तलाशी लेने के बाद कुछ दस्तावेज बरामद किए। पवन खेड़ा के घर से बरामद दस्तावेजों को असम पुलिस द्वारा ले जाने की अपुष्ट सूचना भी मिली है। बताया जा रहा है कि टीम उनसे पूछताछ करेगी। उन्हें रिमांड पर लेने की भी बात सामने आ रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दिल्ली में आरोप लगाया था कि सरमा की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), एंटीगुआ-बारबुडा और मिस्र के 3 पासपोर्ट हैं। जो क्रमशः मार्च 2027, अगस्त 2031 और फरवरी 2029 में खत्म हो रहे हैं। जब उनसे यह पूछा गया कि ये आरोप विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही क्यों लगाए गए? तो उन्होंने कहा, “हमारे पास पहले भी जानकारी थी, लेकिन तथ्यों की जांच जरूरी थी।

फिर कांग्रेस की ओर से शाम को गुवाहाटी में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री से 3 सवाल पूछे गए। क्या उनकी पत्नी या परिवार के पास दुबई में संपत्ति है? क्या उनकी अमेरिका के व्योमिंग में कंपनियां हैं? क्या उनकी पूंजी सेल कंपनियों में है? इससे पहले असम में कांग्रेस के नेताओं पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने 05 अप्रैल रविवार शाम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर गंभीर आरोप लगाए थे।

इसके अलावा कांग्रेस नेताओं की ओर से यह मांग की गई कि सरमा चुनाव आयोग को दुबई में अपनी पत्नी की कथित संपत्ति, व्योमिंग स्थित कंपनी और सेल कंपनियों में लगाई गई संपत्तियों के संबंध में एक हलफनामा दाखिल करें। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई कहा था कि सरमा ने उन पर पाकिस्तान में अपनी पत्नी के कथित बैंक खातों का खुलासा न करने का आरोप लगाया है।मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत। विपक्षी पार्टी की ओर से आरोप लगाए जाने से भड़के हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि उनकी पत्नी ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ “झूठे आरोप” लगाने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले, सरमा ने रविवार को भी कहा था कि वह और उनकी पत्नी पवन खेड़ा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं कि उनके पास कई पासपोर्ट हैं‌। साथ ही दुबई में कई संपत्तियां हैं जिसका जिक्र उनके चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर पवन खेड़ा के लगाए गंभीर आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने कहा, हिमंत सरमा ने असम की जनता को को संपत्तियों का ब्यौरा न देना एक गंभीर और आपराधिक मामला है। हिमंत बिस्वा सरमा ने असम से अपने विदेशों में स्थित बैंक खातों में कितना पैसा भेजा है? इस मामले में और ज़्यादा जाँच की ज़रूरत है। हिमंत बिस्वा सरमा असम राज्य और भारत के लिए शर्मिंदगी का सबब बन गए हैं। उन्हें इन सवालों के जवाब देने होंगे और अपने अपराध की सज़ा भुगतनी होगी।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.