April 10, 2026

सितारगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 1 गंभीर घायल

सितारगंज से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। सभी युवक गौरीखेड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार युवक एक बाइक से जुड़ी जुगाड़ू ठेली में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी ठेली किसी अज्ञात वाहन से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई।
ठेली के पलटते ही सभी युवक सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन उन्हें कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.