July 11, 2026

सितारगंज में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारों के जखीरे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सितारगंज में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़े ऑपरेशन में हथियारों के जखीरे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर गणेश गणपति ने प्रेस वार्ता में इस कार्रवाई का खुलासा किया।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिडकुल क्षेत्र के लेबर चौक के पास कच्चे रास्ते पर बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया। भागने की कोशिश के दौरान वाहन कीचड़ में फंस गया, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों हरेन्द्र सिंह उर्फ हनी और निखिल उर्फ रानू को मौके पर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान कार और बैग से 2 पोनिया 12 बोर राइफल, 1 .32 बोर रिवॉल्वर, 2 तमंचे और बड़ी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी मिला।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पुलिस की दबिश के डर से हथियारों को चोरगलिया के जंगल में छिपाने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गणेश गणपति

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.