June 20, 2026

देहरादून में कृषि योजनाओं की समीक्षा, किसानों को मुआवजा और नवाचार पर जोर

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कृषि मंत्री ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए एप्पल मिशन के अंतर्गत सत्यापन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने रूफ टॉप गार्डेनिंग को बढ़ावा देने के लिए अन्य राज्यों के सफल मॉडलों का अध्ययन करने को कहा, ताकि प्रदेश में नवाचार को बढ़ावा मिल सके।

बैठक के दौरान मंत्री ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने के निर्देश दिए। उन्होंने पॉलीहाउस निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया, जिससे किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

Ganesh Joshi ने अधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा समयबद्ध तरीके से तैयार करने के निर्देश भी दिए। मई माह के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित ‘विकसित कृषि संकल्प यात्रा (खरीफ)’ के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने को कहा।

इसके अलावा देहरादून में मई के अंत में प्रस्तावित उद्यान विभाग के एक्सपो की तैयारियों को भी समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में आयोजित होने वाली खरीफ गोष्ठियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिससे किसानों तक योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सके।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.