May 4, 2026

शांति वार्ता के लिए ईरान की ओर से अमेरिका को भेजे गए 14 सूत्रीय प्रस्ताव:ट्रंप ने कहा, ‘मैं जल्द ही ईरान द्वारा हमें भेजे गए प्लान की समीक्षा करूंगा,

Delhi 03 April 2026,

नवीनतम घटनाक्रमों के अनुसार, ईरान ने अमेरिका को शांति वार्ता में गतिरोध तोड़ने के लिए नया प्रस्ताव भेजा है, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव कम करने की बात कही गई है। आईआरजीसी ने कहा है कि अमेरिका के पास सीमित विकल्प हैं। या तो शांति प्रस्ताव पर समझौता करें या युद्ध के लिए तैयार रहें। ईरान के उप विदेश मंत्री ने कहा कि उनका देश दोनों परिस्थितियों के लिए तैयार है, जबकि रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अमेरिका को ‘असंभव’ सैन्य अभियान या ‘बुरे समझौते’ में से एक चुनने को कहा है, और जलडमरूमध्य को कब्रगाह बनाने की धमकी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव पर संदेह जताया है।

पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान की ओर से अमेरिका को भेजे गए प्रस्ताव में 14 मांगें शामिल की हैं। इस प्रस्ताव में उसने पश्चिम एशिया में सभी जगहों पर चल रहे संघर्षों को स्थायी रूप से खत्म करने की मांग की गई है। ईरान के इस प्रस्ताव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया है. उन्होंने कहा कि नया प्रपोजल मिला है, लेकिन लगता नहीं है कि यह उन्हें ज्यादा पसंद आएगा।

ईरान की सेमी-ऑफिशियल तस्नीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने यह ड्राफ्ट अमेरिका के उस 9 सूत्रीय प्रस्ताव के जवाब में आया है, जिसमें वाशिंगटन ने उसे दो महीने के सीजफायर का सुझाव दिया था. अपने नए प्रस्ताव में ईरान ने 30 दिनों के अंदर सभी प्रमुख मुद्दों को सुलझाने पर जोर दिया है. हालांकि, यूएस और इजरायल अपनी शर्तें पूरी न होने की वजह से उसके प्रस्ताव को कितना मानेंगे, यह कहना मुश्किल है। अपने नए प्रस्ताव में ईरान ने कहा है कि आगे कोई भी बातचीत अस्थायी ठहराव के बजाय युद्ध की पूर्ण खात्मे पर केंद्रित होनी चाहिए. उसमें सुरक्षा, सैन्य, आर्थिक और क्षेत्रीय मुद्दे भी व्यापक रूप से शामिल होनी चाहिए. तेहरान के नए प्रपोजल में अमेरिकी सैन्य बलों को ईरान की सीमाओं के आसपास से पूरी तरह वापस बुलाना, भविष्य में किसी भी हमले के खिलाफ ठोस सुरक्षा गारंटी और लेबनान समेत सभी मोर्चों पर लड़ाई को तुरंत समाप्त करने की मांग शामिल हैं।

होर्मुज स्ट्रेट के लिए नया तंत्र बनाने की मांग

इसके अलावा ईरान ने उसके ऊपर से नौसैनिक प्रतिबंध हटाने, अपनी फ्रीज की हुई संपत्तियों को रिहा करने, प्रतिबंधों में पूर्ण ढील देने और युद्ध से हुए नुकसान का हर्जाना देने की भी मांग की है। ईरान ने एक महत्वपूर्ण मांग होर्मुज स्ट्रेट के लिए नया शासन तंत्र बनाने की भी की है. जिसमें होर्मुज पर उसके अधिकार क्षेत्र को मान्यता दी जाए और सभी देश उससे मंजूरी लेकर वहां से जहाज गुजारें.

वहीं ईरान के नए प्रस्ताव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया सामने आई है। ट्रंप ने कहा, ‘मैं जल्द ही ईरान द्वारा हमें भेजे गए प्लान की समीक्षा करूंगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह स्वीकार्य होगा क्योंकि उन्होंने पिछले 47 वर्षों में मानवता और दुनिया के साथ जो किया है, उसके लिए उन्हें अभी तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकानी पड़ी है।

ट्रंप ने आगे कहा, ‘ईरान के संबंध में हमारी स्थिति काफी अच्छी है। वे समझौता करना चाहते हैं। उन्हें यह तय करने में कठिनाई हो रही है कि उनका नेता कौन है.श। मैं इस पर विचार कर रहा हूं. उन्होंने मुझे समझौते की अवधारणा के बारे में बताया है। वे अब मुझे इसके सटीक शब्द बताएंगे। ईरान की शेष 15 फीसदी मिसाइल निर्माण क्षमता के बारे में उन्होंने कहा, ‘मैं इसे समाप्त करना चाहता हूं. यह उनके लिए फिर से क्षमता बढ़ाने की शुरुआत होगी।

ईरान ने स्पष्ट किया है कि वह शांति चाहता है, लेकिन अपनी संप्रभुता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा. डिफेंस एक्सपर्टों का कहना है कि ईरान का 14 सूत्री प्रस्ताव काफी व्यापक और सख्त है। इसमें उसने केवल अपनी मांगे मनवाने की कोशिश की है और यूएस की किसी भी मांग पर कोई आश्वासन नहीं दिया है। ऐसे में इस प्रस्ताव पर यूएस के सहमत होने की संभावना कम है और माना जा रहा है कि ईरान के खिलाफ अपनी नाकाबंदी और मजबूत कर सकता है।

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.