May 28, 2026

ऊधमसिंहनगर में कथित अवैध धर्मांतरण मामले में 4 गिरफ्तार

जनपद ऊधमसिंहनगर में पुलिस ने कथित अवैध धर्मांतरण के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खटीमा और नानकमत्ता क्षेत्र में की गई, जहां गरीब, थारू समाज और अनुसूचित जाति के लोगों को कथित रूप से पैसों, इलाज और अन्य प्रलोभनों का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाए जाने की शिकायतें सामने आई थीं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा प्रार्थना सभाओं, धार्मिक पुस्तकों और बैठकों के माध्यम से लोगों को प्रभावित किया जा रहा था। साथ ही विरोध करने वालों को धमकाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

इस मामले में Ajay Ganpati ने कहा कि गरीब और भोले-भाले लोगों को लालच देकर धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले में खटीमा कोतवाली में विभिन्न धाराओं एवं उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दान सिंह राणा, जय सिंह राणा, द्रौपदी राणा और सुनील जार्ज पास्टर उर्फ सुनील जार्ज मसीह को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दान सिंह राणा के मोबाइल फोन से धर्मांतरण से जुड़े फोटो, वीडियो और पैसों के लेनदेन के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

अजय गणपति एसपी उधम सिंह नगर

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.