लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पुलिस ने अभिजीत दीपके सहित सीजेपी नेताओं को लिया हिरासत में,
Delhi 17 October 2026,
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 16 अक्टूबर को दिल्ली कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शाम पांच बजे ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम का आहृवान किया गया था। इसका आह्वान उन्होंने पार्टी के सह-संयोजकों सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में किया था। कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस ने सीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी का अभियान चलाया। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके को ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम में शामिल होने से पहले दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

दिपके की हिरासत के कुछ ही देर बाद ही ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें मंडी हाउस के पास से उस समय हिरासत में लिया गया, जब वह आइसा और अन्य वामपंथी संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ सीजेपी के ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन में शामिल होने जा रही थीं।
मिली जानकारी के अनुसार कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क ‘लहरा दो तिरंगा’ में जाने के लिए दिपके निकले ही थे, कि पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उनसे न जाने की मांग की, लेकिन दिपके नहीं माने। फिर दिल्ली पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। कुछ देर केबाद दिल्ली पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए उन्हें घसीटकर कार में बैठाया, और हिरासत में ले गई। सीजेपी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर में राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए प्रवेश करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके अगले दिन दोनों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सीजेपी ने अपने संस्थापक अभिजीत दिपके तथा अन्य साथियों को हिरासत में लिए जाने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी है। सीजेपी ने कहा कि एक अभिजीत को हिरासत में लेने पर हजारों अभिजीत खड़े होंगे और एक सौरव को जेल भेजने पर हजारों सौरव सड़कों पर उतरेंगे।
सीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा, “आप एक अभिजीत को हिरासत में लेते हैं, तो हजारों अभिजीत खड़े होंगे! आप एक सौरव को जेल में डालते हैं, तो हजारों सौरव सड़कों पर उतरेंगे! आप एक आशुतोष को जेल में डालते हैं, तो हजारों आशुतोष दिल्ली पहुंचेंगे!”। सीजेपी ने आगे लिखा, “तिरंगा हमारी जान है, तिरंगा हमारी शान है! हमें कोई नहीं रोक सकता!”
