July 6, 2026

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर नगर निगम और प्रशासन की सख्त कार्रवाई

encroachment

हल्द्वानी में शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान फुटपाथों पर अवैध रूप से लगाए गए कई ठेलों को नगर निगम की टीम ने जब्त कर लिया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालान काटकर जुर्माना भी लगाया गया

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और आम जनता की सुविधा के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा लोगों से सार्वजनिक स्थानों और फुटपाथों पर अतिक्रमण न करने की अपील की गई है।

ए पी वाजपेई सिटी मजिस्ट्रेट

 

परितोष वर्मा नगर आयुक्त हल्द्वानी

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.