आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने केंद्र पर राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का लगाया आरोप,
Delhi, 10 July 2026,
आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी और गबन में शामिल आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए बड़ा हमला बोला है। आगामी रविवार को रोहिणी स्थित जापानी पार्क में सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की जाएगी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों को इस मामले में एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने बताया कि रविवार को रोहिणी स्थित पार्क में सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि, चढ़ावे की चोरी के मामले में पुलिस ने 8 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर खानापूर्ति के लिए जेल भेज दिया है। जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारियों पर न तो एसआईटी और न ही पुलिस ने उचित कार्रवाई की है।
उन्होंने केंद्र पर अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा, “राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दिलाना हर सनातनी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि, हम एक हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे, जिसमें हर नागरिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित पत्र पर हस्ताक्षर कर अपील करेगा।
