July 11, 2026

कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए एकजुट रहने और दमनकारी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने का किया आह्वान: ममता बनर्जी

West Bengal, 10 July 2026

पश्चि जलम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस संस्थापक ममता बनर्जी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए राजनीतिक विरोधियों पर तीखा हमला बोला है। ममता बनर्जी ने कहा कि जिस इंसान में पक्का इरादा होता है। वह हमेशा अपने मन की बात कहता है। उन्होंने कहा कि वह सीधे जनता तथा अपने कार्यकर्ताओं से संवाद करना पसंद करती हैं।

ममता बनर्जी से जुड़े तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को राजनीतिक रणनीति के तहत दुर्व्यवहार, तस्करी और अन्य बेबुनियाद मनगढ़ंत आरोप लगाकर बिना किसी जायज कानूनी आधार या अदालती आदेश के, हजारों टीएमसी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।ममता ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं पर गांजा तस्करी और अन्य बेबुनियाद मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं। जबरन लॉकअप में डाला जा रहा है और उनके घरों को आग के हवाले किया जा रहा है।

अपने संबोधन में ममता बनर्जी ने उन दलबदलुओं और विरोधियों को भी कड़ा जवाब दिया जो पार्टी के भविष्य पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा दुख तो तब होता है जब वे लोग जो मेरे द्वारा स्थापित ‘तृणमूल कांग्रेस’ के चुनाव चिह्न पर, जीतकर आए थे आज पाला बदलकर दावा कर रहे हैं कि पार्टी अब खत्म हो जाएगी।

ममता बनर्जी ने बंगाल की ऐतिहासिक विरासत को याद करते हुए कहा कि, सभी को यह याद रखना चाहिए कि बंगाल की मिट्टी हमेशा से अन्याय के खिलाफ खड़े होने और विरोध करने की मिट्टी रही है। हमारी मिट्टी कभी भी बदले की भावना वाली मिट्टी नहीं रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए एकजुट रहने और दमनकारी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने का आह्वान किया।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.