टेनिस खिलाड़ी लिंडा नोस्कोवा ने विंबलडन 2026 का महिला एकल खिताब जीता,
Landon, 12 July 2026,
चेक गणराज्य की 21 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी लिंडा नोस्कोवा ने विंबलडन 2026 का महिला एकल खिताब जीत लिया है। ऑल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट पर खेले गए फाइनल मुकाबले में नौवीं सीड नोस्कोवा ने अपनी ही हमवतन और पेरिस ओलिंपिक की डबल्स पार्टनर कैरोलीना मुहोवा को 6-2, 5-7, 6-3 से शिकस्त दी।
विंबलडन 2026 का महिला एकल खिताब लेने टूर्नामेंट की नई चैंपियन लिंडा नोस्कोवा जब मंच पर आई तो वे अपनी दिवंगत मां को याद कर अपने आंसू नहीं रोक सकीं। साल 2024 में कैंसर से एक लंबी लड़ाई के बाद उनकी मां का निधन हो गया था।
नोस्कोवा ने खुद इस बात का खुलासा किया कि यह ब्रिटिश ग्रैंड स्लैम उनकी मां का सबसे पसंदीदा टूर्नामेंट था। उनका सबसे बड़ा सपना था कि वे अपनी बेटी को ऑल इंग्लैंड क्लब की हरी घास पर चमचमाती विंबलडन ट्रॉफी उठाते हुए देखें। ठीक दो साल बाद नोस्कोवा ने अपनी मां के उस अधूरे सपने को हकीकत में बदल दिया। कांपती आवाज और भीगी आंखों के साथ चैंपियन नोस्कोवा ने कहा कि एक इंसान और है जिसका मैं शुक्रिया अदा करना चाहती हूं और वो मेरी मां हैं। इसमें कोई शक नहीं कि उनके बिना मैं आज यहां नहीं होती।
