अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर चंदा चोरी की जांच पर उठाया सवाल:कहा सिस्टम आरोपियों को दे रहा है संरक्षण,
Delhi, 12 July 2026,
आम आदमी पार्टी ने राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में दिल्ली के जापानी पार्क में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस दौरान आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता, आप पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और कार्यकर्ताओं ने राम भक्तों से भावुक अपील करते हुए कहा, “लोगों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री इस मामले में कड़ा रुख अपनाएंगे और चोरों को बख्शेंगे नहीं?
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर चंदा चोरी के लिए गठित एसआईटी द्वारा की जा रही जांच पर सवाल उठाया? उन्होंने कहा अब साफ हो चुका है कि कोई जांच नहीं होगी। क्योंकि इसमें उनकी अपनी पार्टी और संगठनों के लोग शामिल हैं। आज हर राम भक्त को संकल्प लेना चाहिए कि जब तक भगवान राम के घर में डकैती करने वालों को फांसी की सजा नहीं मिल जाती, तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे।
केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “पूरा देश जानता है कि वोट के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल किसने किया. पिछले 40-50 सालों से बीजेपी और उससे जुड़े संगठनों ने राम नाम पर वोट पाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भगवान राम ने भी उन्हें निराश नहीं किया और वे केंद्र सहित 21 राज्यों में सरकार बनाने में सफल रहे। इसके बावजूद, इन लोगों ने भगवान राम के साथ ही धोखा कर दिया।
आप संयोजक केजरीवाल ने मंदिर निर्माण में गंभीर वित्तीय गड़बड़ियों का दावा किया। उन्होंने कहा, लाखों-करोड़ों भक्तों द्वारा दिए गए दान के पैसे को चुराया गया। जमीन के बड़े घोटाले किए गए। केजरीवाल ने कहा- “राम मंदिर निर्माण के दौरान परिसर के अंदर चोरी की घटनाएं सीसीटीवी में कैद हुईं। लेकिन बाद में 8 महीने की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को डिलीट कर दिया गया। सिस्टम पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा, पूरा सिस्टम आरोपियों को संरक्षण देने में लगा है।
