July 21, 2026

अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र: प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया,

Delhi 19 July 2026,

अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। मंदिर चंदा चोरी प्रकरण पर सरकार की चुप्पी को चिंताजनक और संदेहास्पद बताते हुए दोनों नेताओं ने कहा है कि मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए?

प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े चंदे और चढ़ावा में हजारों करोड़ रुपये की गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देशभर के लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था और विश्वास के साथ दान दिया था, इसलिए इस मामले की सच्चाई सामने आना जरूरी है।

कांग्रेस नेताओं ने पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री इस पूरे मामले से परिचित हैं, लेकिन अब तक उन्होंने इस धार्मिक आस्था से जुड़े प्रकरण में सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर आरोपों के बीच सरकार की चुप्पी चिंता का विषय है और जवाबदेही तय करना जरूरी है।

दोनों नेताओं ने अपने पत्र में कहा कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद हुआ था और इसकी घोषणा संसद में प्रधानमंत्री ने की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रस्ट के सदस्यों की नियुक्ति केंद्र सरकार की ओर से की गई थी। ट्रस्ट के सदस्यों में आरएसएस, वीएचपी और उनसे जुड़े संगठनों को शामिल किए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री से मांग की कि ट्रस्ट के सभी वित्तीय लेन-देन की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि जांच के दायरे में नकद दान, सोना, चांदी और अन्य सभी प्रकार के चढ़ावे को शामिल किया जाए, ताकि पूरे मामले की पारदर्शी जांच हो सके। जांच पूरी होने के बाद उसकी रिपोर्ट और ट्रस्ट के वित्तीय खातों को सार्वजनिक किया जाए।  जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई होनी चाहिए।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.