October 7, 2026

राहुल गांधी की दिल्ली प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग,

Delhi, 21 August 2026,

दिल्ली में बीते 20 जुलाई को काक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आह्वान पर हुए छात्रों के ‘संसद चलो’ प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद मार्ग थाने पहुंचे। यहां पर राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। थाने से निकल कर राहुल गांधी पुलिस उपायुक्त ऑफिस के सामने धरने पर बैठे।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि, पुलिस थाना में उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इसके बाद पुलिस उपायुक्त दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने जॉइंट कमिश्नर नुपूर से भी बात की। राहुल ने कहा एफआईआर दर्ज न करने के विरोध में ही वह धरने पर बैठे। दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शनों कै दौरान लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले लोगों के खिलाफ पैलेट गन जैसी कार्रवाई गंभीर विषय है। कांग्रेस पार्टी की ओर से मांग की गई है कि, पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाए अगर पुलिसकर्मी नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग रखी।

इस दौरान राहुल गांधी पैलेट गन पीड़ित साहिल लोहबच को साथ लेकर गए। उन्होंने इस मामले में जिम्मेदारी तय करने की जरूरत पर जोर दिया। सूत्रों के अनुसार, गांधी इससे पहले मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने से इनकार के बाद, वे डीसीपी सेंट्रल से मिलने गए।

वहीं राहुल गांधी के सात घंटे तक जाने में धरने पर बैठने के बाद पैलेट गन मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। यह एफआईआर किसी नामजद व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि अज्ञात के खिलाफ दर्ज की जा रही है। पुलिस ने यह कार्रवाई पैलेट गन पीड़ित साहिल लोचब की शिकायत के आधार पर शुरू की है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.