August 22, 2026

भीमताल में बागवानी को लेकर बैठक, काश्तकारों ने रखीं एप्पल-कीवी उत्पादन की समस्याएं

Meeting

नैनीताल। भीमताल विकास भवन में उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री देवेंद्र सिंह ढैला की अध्यक्षता में बागवानी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के काश्तकारों ने एप्पल, कीवी समेत विभिन्न फल फसलों से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।

काश्तकारों ने बताया कि फल उत्पादन के दौरान उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पौधों की उपलब्धता, गुणवत्तापूर्ण बीज, तकनीकी सहायता और उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ से संबंधित समस्याएं बैठक में उठाईं।

गुणवत्तापूर्ण पौध और तकनीकी सहायता की मांग

काश्तकारों ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में फल उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन गुणवत्तापूर्ण पौध, तकनीकी जानकारी और आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और उद्यान विभाग से बेहतर गुणवत्ता वाले पौध एवं बीज उपलब्ध कराने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने की मांग की।

बैठक के दौरान क्षेत्र में बागवानी को बढ़ावा देने और काश्तकारों की समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने और समाधान की दिशा में कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि पहाड़ी क्षेत्रों में फल उत्पादन को बढ़ावा देकर काश्तकारों की आय बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ पात्र किसानों तक समय पर पहुंचाना जरूरी है।

देवेंद्र सिंह ढैला, उपाध्यक्ष उत्तराखंड बागवानी विकास

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.