August 23, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 20 प्रमुख स्पेस स्टार्टअप्स के सीईओ और संस्थापकों के साथ किया उच्च स्तरीय संवाद,

Delhi 23 August 2026,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में देश के 20 प्रमुख स्पेस स्टार्टअप्स के सीईओ और संस्थापकों के साथ उच्च स्तरीय संवाद किया। स्पेस सेक्टर में निजी कंपनियों की भागीदारी का जिक्र करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत का स्पेस सेक्टर अब केवल सरकारी संस्थानों तक सीमित नहीं है, बल्कि निजी कंपनियों और युवा स्टार्टअप्स के आने से इसे नई गति मिली है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र दुनिया भर के टैलेंट, कंपनियों और निवेश के लिए एक बड़ा केंद्र (मैग्नेट) बन सकता है।

प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष तकनीक का उपयोग कृषि, डेयरी, पशुधन प्रबंधन और पर्यावरण सुधार जैसे सामाजिक विकास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर करने का आह्वान किया गया। युवाओं और स्कूली बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के लिए इसे अटल टिंकरींग लैब्स से जोड़ने का सुझाव दिया गया। इस बैठक में स्काईरूट एयरोस्पेस, अग्निकुल कॉसमॉस, पिक्सल, ध्रुव स्पेस, बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस और दिगंतरा जैसी कंपनियों के संस्थापकों ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुए इस उच्च स्तरीय संवाद कार्यक्रम में सभी सीईओ और संस्थापकों ने अपनी उपलब्धियां साझा की।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.