रक्षाबंधन से पहले हल्द्वानी में बहनों का सम्मान, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने महिलाओं को किया सम्मानित
रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले हल्द्वानी में बहनों के सम्मान को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेता कौस्तुबानंद जोशी की ओर से आयोजित ‘बहनों के सम्मान’ कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का आयोजकों की ओर से स्वागत किया गया। उन्होंने समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आपसी प्रेम, विश्वास का पर्व है। ऐसे पावन अवसर की शुरुआत बहनों के सम्मान से होना गर्व की बात है। उन्होंने इस पहल के लिए आयोजन समिति को बधाई दी और कहा कि महिलाओं के योगदान को पहचान दिलाने वाले ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
आयोजक कौस्तुबानंद जोशी ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाओं के योगदान और उपलब्धियों को सम्मान देना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम बहनों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक प्रयास है।
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना की। रक्षाबंधन से पहले आयोजित इस समारोह में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ ही समाज में बहनों के प्रति सम्मान और स्नेह का संदेश दिया गया।
रितु खंडूरी , विधानसभा अध्यक्ष
कौस्तुबानंद जोशी, आयोजक
