August 25, 2026

SIR बैठक में पूर्व और मौजूदा विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक, धरने पर बैठे विधायक

meeting

ऊधम सिंह नगर। जिले में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत आपत्तियों और अन्य समस्याओं को लेकर आयोजित बैठक के दौरान राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया, जब पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और मौजूदा भाजपा विधायक शिव अरोड़ा के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बैठक में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत भी मौजूद थे। विवाद बढ़ने पर अपर जिलाधिकारी और एसडीएम पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को समझाते और रोकते नजर आए।

मामला इसके बाद और तूल पकड़ गया, जब भाजपा विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। विधायक शिव अरोड़ा ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनके साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि जब तक कमिश्नर स्तर पर पूर्व विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

शिव अरोड़ा, विधायक, रुद्रपुर

वहीं, बैठक में मौजूद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस गुंडागर्दी पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

 राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक

दूसरी ओर, मामले में आरोपित पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप लगाए। ठुकराल ने आरोप लगाया कि भाजपा उनके खिलाफ साजिश कर रही है और उनकी हत्या तक कराने का प्रयास किया जा सकता है। दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच SIR बैठक का माहौल काफी तनावपूर्ण रहा।

राज कुमार ठुकराल – पूर्व विधायक एवं कांग्रेसी नेता

तिलक राज बेहड़
देखे वीडियो:

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.