मोदी सरकार सरकार एससी, एसटी को मिलने वाले संवैधानिक आरक्षण को समाप्त’ करने के गुप्त एजेंडे पर काम कर रही है: मल्लिकार्जुन खड़गे,
Delhi 24 August 2026,
सरकारी नौकरियों और सामाजिक न्याय को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ र सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को मिलने वाले गंभीर आरोप लगाए हैं। खड़गे ने दावा किया है कि मोदी सरका संवैधानिक आरक्षण को अप्रत्यक्ष रूप से समाप्त’ करने के एक गुप्त एजेंडे पर काम कर रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) से प्राप्त आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की नीतियां पूरी तरह से सामाजिक न्याय की अवधारणा के खिलाफ हैं और इसका खामियाजा देश के करोड़ों युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष खडगे ने कहा कि वर्ष 2015 में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 4.21 लाख पद रिक्त थे, जो वर्ष 2024 तक बढ़कर 8.24 लाख पर पहुंच गए।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा बताया कि, रेलवे क्षेत्र में 2.40 लाख पद, रक्षा क्षेत्र में 2.41 लाख पद और गृह मंत्रालय में 1.10 लाख पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) में 5.1 लाख स्थायी नौकरियां हमेशा के लिए खत्म कर दी गईं। जबकि संविदा यानी ठेका कर्मचारियों की हिस्सेदारी 19 प्रतिशत से उछलकर सीधे 49 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है। उन्होंने तर्क दिया कि सरकारी पदों को वर्षो तक जानबूझकर खाली रखा जाता हैजब खड़गे ने कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों का अंधाधुंध निजीकरण करने से आरक्षित वर्ग की नौकरियां खत्म हो रही हैं और बची हुई स्थायी नौकरियों को ठेका व्यवस्था में तब्दील इससे सीधे तौर पर आरक्षित वर्गों के अवसर छीन लिए जाते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों को भरने से बचाना, पीएसयू का विनिवेश करना और ठेका प्रथा को लगातार बढ़ावा देना सीधे तौर पर एससी, एसघंटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्गों के लोगों के अधिकारों पर डाका डालने जैसा है। यह सोची-समझी साजिश के तहत खत्म किया जा रहा है।
