Recent Posts

September 21, 2026

एटीएस टीम ने मुठभेड़ के दौरान 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली बृजेश गंजू को मार गिराया,

Varanasi 20 September 2026,

(भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने रविवार सुबह वाराणसी में एक मुठभेड़ के दौरान 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली बृजेश गंजू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता उर्फ सरदार जी को मार गिराया है। पुलिस के मुताबिक उसका साथी भागने में कामयाब हो गया।

उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थानाक्षेत्र निवासी बृजेश गंजू के वाराणसी क्षेत्र में प्रवेश करने और रामनगर थानाक्षेत्र के लंका मैदान की ओर जाने की एक गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद एटीएस की टीम ने मिर्जापुर और सोनभद्र से सटे संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी। एटीएस टीम ने इस दौरान लंका मैदान के पास एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्धों को आते देखा और रोकने का प्रयास किया संदिग्धों ने एटीएस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में एटीएस के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विपिन कुमार राय और मुख्य आरक्षी जितेंद्र कृष्णा घायल भी हुए लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण दोनों सुरक्षित रहे।

एटीएस ने बताया कि, मुठभेड़ के दौरान नक्सली बृजेश गंजू को गोली लजबकिगी  उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। घायल बृजेश को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बृजेश गंजू प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी का मुख्य सदस्य था। बृजेश गंजु पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बृजेश गंजू पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी, आगजनी, लोक सेवकों पर हमला एवं अवैध हथियार और विस्फोटक रखे जाने सहित 50 से अधिक मामले दर्ज थे। वह करीब 20 वर्षों से फरार था। एटीएस ने मौके से दो पिस्तौल, एक कार्बाइन, भारी मात्रा में कारतूस और एक लाख रूपये नकद बरामद किया है।  उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा मुठभेड़ में शामिल उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम को दो लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की है।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.