राहुल गांधी और प्रियंका कई कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी टीम के साथ करीब 6 घंटे तक सड़क पर पर जमे रहे: पुलिस ने किया गिरफ्तार- बाद में छोड़ा।
Delhi 07 October 2026,
भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के दौरान पक्षपात पूर्ण रवैया ने देश के करोड़ों मतदाताओं को संविधान प्रदत्त मतदान के अधिकार से वंचित कर दिया गया। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मतदाता सूची में विसंगतियों को लेकर विवादों में हैं। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
6 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सेव डेमोक्रेसी’ मार्च निकाल निकाला। आज 7 अक्टूबर को विपक्षी सांसद जंतर-मंतर की ओर बढ़ने लगे, लेकिन रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान राहुल गांधी अपनी टीम के साथ करीब 6 घंटे तक सड़कों पर जमे रहे. जिसके बाद पुलिस ने राहुल समेत विपक्ष के नेताओं को हिरासत में लेने के बाद रिहा कर दिया। पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड लगाए थे। इसी दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अचानक बस से उतरकर आकाशवाणी भवन के अंदर चले गए। दोनों आकाशवाणी परिसर में बरगद के पेड़ के नीचे धरने पर बैठ गए थे। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग के मुख्यालय, निर्वाचन सदन तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी। हालांकि, इस मार्च के लिए पुलिस से कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी और न ही अनुमति दी गई थी।विपक्षी सांसद जंतर-मंतर की ओर बढ़ने लगे, लेकिन रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका समेत कई कांग्रेस नेताओं की पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की हुई. इस दौरान राहुल गांधी अपनी टीम के साथ करीब 6 घंटे तक सड़कों पर जमे रहे. जिसके बाद पुलिस ने राहुल समेत विपक्ष के नेताओं को हिरासत में लेने के बाद रिहा कर दिया.gपुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को चुनाव आयोग के कार्यालय के पास रोक दिया, तो कई विपक्षी नेताओं ने वहीं धरना शुरू कर दिया। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया, और बाद में छोड़ दिया।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि राहुल गांधी करीब दो वर्षों से तथ्यात्मक साक्ष्यों के माध्यम से प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ मिलकर रची गयी कथित ‘वोट चोरी’ की साजिश को सामने ला रहे उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के एसआईआर के कारण करोड़ों मतदाताओं ने अपना संविधान प्रदत्त मतदान का अधिकार खो दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब लोकसभा में विपक्ष के नेता ने एसआईआर से जुड़ी ज्यादतियों को सामने रखने के लिए सत्याग्रह का तरीका अपनाया तो दिल्ली पुलिस ने उनके और अन्य नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘कल हम निर्वाचन आयोग से मिलना चाहते थे। वो हमसे नहीं मिले। दिल्ली पुलिस ने हमें रोका’ उन्होंने पीएम मोदी, अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी हमला बोला और कहा कि उन्होंने लोकतंत्र को खत्म किया. साथ ही राहुल ने सीईसी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना पड़ेगा. राहुल गांधी ने कहा, ‘मेरा लक्ष्य 100 एफआईआर का है, सभी एफआईआर मेरे लिए मेडल हैंखरगे ने कहा- हम डरने वाले नहीं।
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कहा, लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश हो रही है। ‘हम डरने वाले नहीं हैं। चुनाव आयोग के खिलाफ हम प्रदर्शन करते रहेंगे। अपनी बात पूरे देश में पहुंचाएंगे।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, हम एफआईआर से डरते नहीं हैं, यह सम्मान का प्रतीक है। हम दस्तावेज पर हस्ताक्षर करेंगे, चुनाव आयोग सभी के हस्ताक्षर चाहता है, ये सांसद 64 फीसदी लोगों के प्रतिनिधि हैं।
चुनाव आयोग ने दिया स्पष्टीकरण,
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि 13.39 करोड़ वोटरों के नाम एक प्रक्रिया के तहत एएसडीडी यानी एब्सेंट, परमानेंट शिफ्ट, डेड, डुप्लीकेट कैटगेरी में डाले हैं, न कि गैर-कानूनी ढंग से डिलीट किए गए हैं। आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, तीन चरणों में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कुल 95.40 करोड़ वोटों का फिजिकल और डिजिटल क्षय किया गया।
।
