नैनीताल दुग्ध संघ ने प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान, अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सभी के सामूहिक प्रयासों को दिया श्रेय
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय दुग्ध संघ से जुड़े सभी दुग्ध उत्पादकों, अधिकारियों, स्टाफ, कर्मचारियों और कामगारों को देते हुए कहा कि यह किसी एक व्यक्ति के प्रयास का परिणाम नहीं, बल्कि सभी के सामूहिक परिश्रम, समर्पण और सहयोग का प्रतिफल है।
मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों की मेहनत, कर्मचारियों की निष्ठा और अधिकारियों के बेहतर समन्वय के चलते नैनीताल दुग्ध संघ ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सभी दुग्ध उत्पादकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी एकजुटता और सहयोग के साथ संघ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। संघ आगे भी दुग्ध उत्पादकों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए बेहतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी के सामूहिक प्रयासों से दुग्ध उत्पादन और सहकारी व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
इस अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को दीपावली, धनतेरस, भैयादूज सहित उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
मुकेश बोरा, अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष लालकुआं।
