दीपावली 2026: लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
पांच दिवसीय दीपावली उत्सव
दीपावली का उत्सव कई दिनों तक चलता है। वर्ष 2026 में प्रमुख पर्वों का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
- 5 नवंबर: गोवत्स द्वादशी
- 6 नवंबर: धनतेरस
- 7 नवंबर: काली चौदस
- 8 नवंबर: दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा
- 9 नवंबर: गोवर्धन पूजा
- 11 नवंबर: भाई दूज
क्षेत्रीय परंपराओं के अनुसार कुछ पर्वों की तिथि और पूजा-विधि में अंतर हो सकता है।
दीपावली 2026 पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा रविवार, 8 नवंबर को की जाएगी। पंचांग के अनुसार, देहरादून में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:49 बजे से 7:43 बजे तक रहेगा। यह समय प्रदोष काल में वृषभ स्थिर लग्न के आधार पर बताया गया है।
– दीपावली: 8 नवंबर 2026, रविवार
– लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 5:49 से 7:43 बजे
– प्रदोष काल: शाम 5:25 से 8:04 बजे
– अमावस्या तिथि: 8 नवंबर सुबह 11:28 बजे से 9 नवंबर दोपहर 12:32 बजे तक
पूजा के समय में स्थान और पंचांग की गणना के अनुसार कुछ मिनटों का अंतर संभव है। स्थानीय पंचांग से समय की पुष्टि करना उचित रहेगा।
पर्यावरण संरक्षण का भी रखें ध्यान
दीपावली खुशियों का त्योहार है, लेकिन इस दौरान पर्यावरण और स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। लोगों से अपील है कि वे पटाखों का सीमित उपयोग करें, ध्वनि प्रदूषण से बचें और बच्चों तथा बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। मिट्टी के दीपक जलाकर और जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करके त्योहार को अधिक सार्थक बनाया जा सकता है।
दीपावली का संदेश केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रेम, सद्भाव, एकता और मानवता की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है।
