October 26, 2026

गीता धामी ने रीठा साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

prayed

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने चंपावत स्थित श्री रीठा साहिब गुरुद्वारे में अपने दोनों पुत्रों दिवाकर और प्रभाकर के साथ मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

गीता धामी ने वाहे गुरु से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति एवं सकारात्मकता का संचार हो।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह बोहरा, महामंत्री दिपेंद्र कुलपाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्वशी मेहता, जिला उपाध्यक्ष गीता भट्ट, जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन रसीला, वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश भट्ट और नानकमत्ता कार सेवा के प्रबंधक बाबा दारा सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.