October 26, 2026

रुद्रप्रयाग बाईपास का जल्द होगा लोकार्पण, नए पुल और सुरंग का किया निरीक्षण

inspects

रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण (चमोली) जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल और सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। बाईपास पर ट्रायल के आधार पर वाहनों का आवागमन शुरू हो चुका है और जल्द ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

इस बाईपास के शुरू होने से श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही रुद्रप्रयाग शहर में यातायात का दबाव कम होने से स्थानीय नागरिकों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

आपदा और आपातकाल में भी होगा उपयोगी

रुद्रप्रयाग बाईपास धार्मिक यात्रा के साथ-साथ आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके शुरू होने से यातायात प्रबंधन बेहतर होगा और यात्रियों को शहर के भीतर लगने वाले जाम से राहत मिल सकेगी।

सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने पर जोर

प्रदेश सरकार सड़क संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित करने और दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना को इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ ही चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.