November 11, 2026

सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ मंगलवार को पाठकों के लिए उपलब्ध

Delhi 10 November 2026,

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ मंगलवार को पाठकों के लिए उपलब्ध हो गई। हार्पर कॉलिन्स इंडिया की ओर से प्रकाशित इस किताब में सोनिया गांधी ने अपने जीवन के संस्मरण साझा किए

हार्परकॉलिन्स इंडिया से प्रकाशित सोनिया गांधी की 526 पन्नों— आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में उनके जीवन के कई अहम घटनाओं को शामिल किया गया है। किताब में युद्ध के बाद के इटली में उनके बचपन, नेहरू-गांधी परिवार में विवाह, राजीव गांधी की हत्या और राजनीति में उनके प्रवेश से जुड़े अनुभवों का भी वर्णन है।

सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और देश की विचारधारा को लेकर भी कई टिप्पणियां की हैं. हार्पर कॉलिन्स इंडिया की ओर से प्रकाशित यह किताब आज यानी 10 नवंबर को बाजार में आ गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने रिश्तों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि दोनों के बीच कभी कोई वास्तविक बातचीत नहीं हुई। मुलाकात होने पर सिर्फ औपचारिक नमस्ते होता है। सोनिया के मुताबिक, अस्पताल से लौटने के बाद कुछ मौकों पर मोदी ने उनसे केवल इतना पूछा था, ‘ठीक हैं आप?’ और उन्होंने जवाब दिया था, ‘जी, अब मैं ठीक हूं, धन्यवाद।’

सोनिया गांधी ने मेंकिताब लिखा है कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने 12 साल से ज्यादा हो चुके हैं और यह उनका तीसरा कार्यकाल है, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच व्यावहारिक रूप से कोई वास्तविक संपर्क नहीं रहा। उन्होंने बताया कि संसद के हर सत्र के समापन पर होने वाले कार्यक्रमों में अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता लोकसभा अध्यक्ष के कमरे में मिलते हैं। इसी दौरान उनकी प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात होती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पृष्ठभूमि और राजनीतिक सफर

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में प्रधानमंत्री मोदी की शुरुआती जिंदगी और उनके राजनीतिक सफर पर भी टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा कि मोदी ने आरएसएस के भीतर एक वंचित पृष्ठभूमि से उठकर सत्ता तक का रास्ता तय किया, लेकिन उनकी शुरुआती जिंदगी शायद वैसी साधारण नहीं रही होगी, जैसी उनके प्रचार अभियान के दौरान पेश की गई।

‘हम दोनों के भारत को देखने का नजरिया अलग है’

सोनिया गांधी ने किताब में प्रधानमंत्री मोदी और अपने विचारों के बीच अंतर को भी खुलकर बताया है। उन्होंने लिखा कि भारत को लेकर उनकी सोच अपने परिवार से मिली सीख पर आधारित है। उनके परिवार ने उन्हें सेवा, विविधता और ऐसे देश में विश्वास करना सिखाया, जहां अलग-अलग नस्लों, संस्कृतियों और भाषाओं के लोगों को बराबर जगह मिले। उनके मुताबिक, ऐसा भारत होना चाहिए जहां हर नागरिक को आजादी और समानता का अधिकार मिले।

वहीं, सोनिया ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी का भारत को लेकर नजरिया आरएसएस के विचारकों और उनके बचपन के अनुभवों से बना है। उनके अनुसार, इस सोच में अपने धर्म और संस्कृति को बाकी सभी से ऊपर रखने वाली कट्टरता दिखाई देती है।

सोनिया गांधी ने अपनी राजनीतिक सोच को साफ करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने भारत के नजरिए के लिए संघर्ष कर रहे हैं और वह अपने विचारों के साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका भारत किसी एक वर्ग के वर्चस्व के खिलाफ है और समावेशिता, धर्मनिरपेक्षता तथा सामाजिक न्याय के पक्ष में खड़ा है। सोनिया ने यह भी लिखा कि राजनीति में मोदी के आने का रास्ता उनके अपने राजनीतिक सफर से बिल्कुल अलग रहा है। हालांकि, उन्होंने यह स्वीकार किया कि अपने समय के सत्ताधारी अभिजात वर्ग को लेकर मोदी की असहजता के कुछ पहलुओं को वह समझ सकती हैं।

उन्होंने दिल्ली के राजनीतिक और विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग का जिक्र करते हुए लिखा कि ड्राइंग रूम में होने वाली राजनीतिक चर्चाओं में कई बार वह खुद को असहज महसूस करती थीं। उनके मुताबिक, वहां होने वाली बातें भारत की वास्तविकता से काफी दूर होती थीं। चुनाव क्षेत्र और देश के अलग-अलग हिस्सों की यात्राओं के दौरान उन्होंने आम लोगों का संघर्ष और दुख-दर्द करीब से देखा था, जिसे विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग समझ भी नहीं पाता था।

सोनिया गांधी की आत्मकथा में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी सीमित बातचीत का यह जिक्र अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। किताब के जरिए उन्होंने न सिर्फ दोनों नेताओं के व्यक्तिगत संपर्क की स्थिति बताई है, बल्कि भारत को लेकर अपने और मोदी के राजनीतिक नजरिए के अंतर को भी सामने रखा है।

सोनिया गांधी की आत्मकथा में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी सीमित बातचीत का यह जिक्र अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। किताब के जरिए उन्होंने न सिर्फ दोनों नेताओं के व्यक्तिगत संपर्क की स्थिति बताई है, बल्कि भारत को लेकर अपने और मोदी के राजनीतिक नजरिए के अंतर को भी सामने्सोनिया गांधी ने किताब में अगस्त 2016 की एक घटना का भी जिक्र किया है. उस समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही थीं. वाराणसी में एक रैली के दौरान लगातार पांच घंटे तक काफिले में रहने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं. इसके बाद उन्हें विमान से दिल्ली लाया गया। उन्होंने लिखा कि होश आने और दोबारा बेहोश होने के बीच उन्हें अपने दिवंगत पति राजीव गांधी दिखाई दिए. वह उनकी ओर हाथ बढ़ा रहे थे और मुस्कुराकर मानो कह रहे थे कि सब ठीक हो जाएगा। उस दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित लगातार उनके पास थीं। बाद में शीला दीक्षित ने उन्हें बताया कि विमान में सफर के दौरान अचानक उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई थी. सोनिया को यकीन था कि शायद उसी समय उन्होंने राजीव गांधी को देखा होगा।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.