November 11, 2026

सीएम धामी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

tribute

भोपाल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भोपाल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी काशी बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री धामी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और उनके दिए संस्कार जीवन की अमूल्य धरोहर होते हैं। मां का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.