सीएम धामी ने परिवार के साथ मनाया भाई दूज का पर्व, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने भगवान यमराज की स्तुति करते हुए लिखा, “धर्मराज नमस्तुभ्यं नमस्ते यमुनाग्रज! पाहि मां किङ्करैः सार्धं सूर्यपुत्र नमोऽस्तु ते!!”
उन्होंने कहा कि परिवार के साथ बिताए स्नेहिल पल हमारी समृद्ध संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं की सुंदर अनुभूति कराते हैं। भाई दूज भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और आत्मीयता के रिश्ते को और मजबूत करने वाला पर्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
