November 11, 2026

असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त: चार घायल:किसी यात्री के मरने की पुष्टि नहीं,

Guwahati 11 November 2026,

असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में किसी यात्री के मरने की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन ट्रेन पटरी से उतरने की वजह से कई यात्री घायल हो गए। जिसके बाद रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को बाहर निकालने व राहत कार्य शुरू किया।

घटना बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे हुई, जब असम के कामरूप (मेट्रो) जिले के दिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के छः डिब्बे और लोकोमोटिव पटरी से उतर गए। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने पुष्टि की है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और केवल चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। रेलवे ने यात्रियों की सहायता के लिए विभिन्न स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने घटना के लिए लोको पायलट को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में लोको पायलट को ब्रेक फेल होने की बात कहते हुए सुना जा सकता है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस हादसे पर चिंता जताते हुए रेलवे के कर्मचारियों की कमी पर सवाल उठाए हैं। प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक ट्रेनों की व्यवस्था की गई है और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पिंजल किशोर शर्मा ने शुरुआत में मीडिया को बताया कि किसी की जान जाने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर पहुंच गए हैं।

 

असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त: चार घायल:किसी यात्री के मरने की पुष्टि नहीं,

Kolkata-Sairang Express Train Accident

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.