चैंपियन पर तीखा पलटवार, विकास के दावों के सबूत मांगे; मानसिक संतुलन पर भी कसा तंज
उत्तराखंड की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा आगामी चुनावों को लेकर दिए गए बयानों और सिडकुल समेत विकास कार्यों के दावों पर अब तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व विधायक के बयानों पर पलटवार करते हुए तीखा हमला बोला गया है और उनके मानसिक संतुलन को लेकर भी तंज कसा गया है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि लोकतंत्र में हर कोई चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है, जनता खुद तय करेगी कि किसकी जमानत जब्त होती है और कौन चुनाव जीतता है। – विकास कार्यों के दावों पर आमने-सामने
इस पर पलटवार करते हुए चुनौती दी गई कि यदि उन्होंने सिडकुल या अन्य विकास कार्य कराए हैं, तो वे संबंधित स्वीकृत पत्र, अधिकारियों या सचिवों के साथ हुई बैठकों के दस्तावेज या प्रमाण सार्वजनिक करें। हवा में बोलने से कुछ नहीं होता, जनता सब जानती है।- मानसिक संतुलन और स्वास्थ्य मंत्री से गुहार
विवाद यहीं नहीं थमा। तीखा प्रहार करते हुए यह तक कह दिया गया कि शराब पीना तो बुरी बात है ही, लेकिन शराब पीकर मानसिक संतुलन खो देना उससे भी ज्यादा बुरा है। यहाँ तक कहा गया कि वे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से निवेदन करेंगे कि जो 100 करोड़ का जिला अस्पताल बना है, उसमें मानसिक रोगियों के लिए भी एक अलग वार्ड होना चाहिए।
उमेश कुमार (विधायक खानपुर )
