November 12, 2026

रामनगर: कच्ची शराब की थैलियों के साथ सड़क किनारे पलटा ऑटो, तीन लोग घायल!

pouches

रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर एक थ्री-व्हीलर ऑटो सड़क किनारे पलट गया,हादसे के वक्त ऑटो में चालक सहित तीन लोग सवार थे, जिनमें एक महिला भी शामिल है,दुर्घटना में तीनों लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए 108 के माध्यम से रामनगर के रामदत्त जोशी सयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है,लेकिन इस हादसे के बाद ऑटो में कच्ची शराब की थैलियां मिलने से मामला और चर्चा में आ गया है। अब पुलिस दुर्घटना के कारणों के साथ ही ऑटो में मिली शराब को लेकर भी जांच कर रही है,जानकारी के मुताबिक घटना नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास की है, यहां आज दोपहर UK19TA-0152 नंबर का थ्री-व्हीलर ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया,हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई,बताया जा रहा है कि ऑटो में तीन लोग सवार थे, जिनमें एक महिला भी शामिल थी,दुर्घटना में तीनों को चोटें आई हैं.
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल रामनगर के रामदत्त जोशी सयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है…
वहीं हादसे के बाद ऑटो में कच्ची शराब की थैलियां मिलने से एक नया सवाल खड़ा हो गया है,आखिर ऑटो में कच्ची शराब की ये थैलियां कहां से लाई जा रही थीं और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं…
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस ऑटो के पलटने के कारणों का पता लगाने के साथ ही उसमें मिली कच्ची शराब के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है,ऑटो में सवार लोगों से पूछताछ और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी…
फिलहाल तीनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं सड़क किनारे पलटे ऑटो और उसमें मिली कच्ची शराब को लेकर पुलिस की जांच जारी है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉक्टर सारिक ने बताया कि इस दुर्घटना में टेंपो चालक गुरप्रीत सिंह, पार्वती देवी निवासी ग्राम पीरुमदारा तथा मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी राजवीर सिंह शामिल थे उन्होंने बताया कि तीनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने के चलते तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर करने की कार्रवाई की गई है।

डा सारिक
सरकारी चिकित्सक रामनगर

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.