November 12, 2026

कुंभ तैयारियों से संगठन की बैठक तक, हरिद्वार में सीएम धामी ने दिए अहम बयान

haridwar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने कामधेनु लोक भवन के लोकार्पण समारोह में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री कृष्णायन गौशाला के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि संस्था की पांच राज्यों में 15 गौशालाएं संचालित हैं, जिनमें करीब 35 हजार गोवंश का संरक्षण और सेवा की जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इन गौशालाओं में एक लाख गोवंश की सेवा का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, आगामी कुंभ मेले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हों, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भाजपा की आगामी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर उन्होंने बताया कि 21 और 22 नवंबर को हरिद्वार में दो दिवसीय बैठक आयोजित होगी, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी का संगठन केवल बैठकों और आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि भाजपा के कार्यकर्ता साल के 365 दिन प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों में जुटे रहते हैं।

पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.