सोना चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट
Delhi 21 November 2026,
Gold price & Silver price: कमोडिटी मार्केट के अलावा इंडियन बुलियन मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन आईबीजेए के अनुसार, बीते सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में करीब 11 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने की कीमत 16 नवंबर को 1,34,380 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,23,584 रुपये पर आ चुकी है। इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,13,203 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 92,688 रुपये प्रति 10 ग्राम हो चुका है। नवंबर 2025 में भारत में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा, जिसमें 24 कैरेट सोने का औसत भाव लगभग ₹1,21,000 से ₹1,30,900 प्रति 10 ग्राम के बीच दर्ज किया गया। वहीं चांदी के मूल्य में भी हुई 20 हजार रुपए की गिरावट दर्ज हुई है।16 नवंबर को इंडियन बुलियन मार्केट में 1 किलो चांदी की कीमत 1,69,280 रुपये थी, जो अब घटकर 1,50,650 रुपये प्रति किलो हो चुका है। ऐसे में देखा जाए तो चांदी की कीमत एक हफ्ते के दौरान करीब 20 हजार रुपये तक कम ही
इसका सबसे बड़ा कारण अमेरिकी केंद्रीय बैंक का दिसंबर में आने वाला फैसला है। माना जा रहा है। ऐसी आशंका है कि दिसंबर में फेडरल रिजर्व बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। यह बढ़ोतरी 50 बेसिस पॉइंट की हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो डॉलर और ट्रेजरी बॉन्ड ज्यादा आकर्षक हो जाएंगे। इसी कारण निवेशक सोने और चांदी से पैसे निकाल रहे हैं और गिरावट देखी जा रही है। इसके साथ ही कच्चे तेल का दाम लगातार 90 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है, जिस कारण महंगाई ने सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव डाला है।
