November 26, 2026

देहरादून: कानून की जानकारी अब पहुंचेगी घर-घर, CM धामी ने रवाना किया विधि रथ

flags off

संविधान दिवस के अवसर पर देहरादून में अभियोजन विभाग की ओर से मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत करते हुए विधि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल के जरिए प्रदेशभर में आम नागरिकों को संविधान, कानून और उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। दरअसल विधि रथ के माध्यम से लोगों तक कानूनी प्रावधानों और संवैधानिक अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आमजन कानून को समझने के साथ ही अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति भी सजग हो सकें। वहीं मंथन कार्यक्रम में संविधान की मूल भावना, कानून के शासन और न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही न्याय प्रक्रिया में अभियोजन विभाग की भूमिका और अभियोजन अधिकारियों की जिम्मेदारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने और न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में जागरूकता को अहम बताया।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.