November 26, 2026

उत्तराखंड: भाजपा चुनावी मोड में, चुनाव कार्यालय के शुभारंभ पर बोले सीएम धामी

inauguration

उत्तराखंड में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियों को और गति दे दी है। इसी क्रम में देहरादून स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा अर्चना और हवन के बाद कार्यालय की शुरुआत को पार्टी के लिए शुभ संकेत बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावी तैयारियां लगातार आगे बढ़ रही हैं और ऐसे में एक व्यवस्थित कार्यालय का होना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों का संचालन भी इसी कार्यालय से किया गया था। इसके अलावा लोकसभा चुनावों में भी पार्टी ने यहीं से अपनी रणनीति और प्रचार अभियान को आगे बढ़ाया और सफलता हासिल की। मुख्यमंत्री ने इस कार्यालय को पार्टी के लिए शुभ बताते हुए कहा कि आज भगवान का स्मरण कर विधि-विधान के साथ हवन और पूजन किया गया है। उन्होने कहा कि अब यह कार्यालय चुनाव से जुड़ी सभी गतिविधियों, प्रचार सामग्री और संगठनात्मक कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पार्टी कार्यकर्ताओं को नए कार्यालय के शुभारंभ की बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.