June 17, 2026

पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकारः मदन कौशिक

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जौनपुर में की पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

देहरादून/टिहरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज टिहरी जिले के धनोल्टी विधानसभा के विकासखंड जौनपुर का दौरा किया। श्री कौशिक के जौनपुर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोश के साथ भव्य स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। श्री कौशिक ने बैठक में कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर ही स्पष्ट हो रहा है कि 2021 में प्रदेश में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने ने कहा कि पार्टी इस बार भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.